प्रत्यूषा बनर्जी का अंतिम संस्कार संपन्न

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी का अंतिम संस्कार यहां शनिवार अपराह्न् कर दिया गया।

प्रत्यूषा के फिल्मी दुनिया के नजदीकी मित्र एजाज खान, काम्या पंजाबी, राखी सावंत, रतन राजपूत व अन्य लोग ओशिवरा श्मशान में हुए अंतिम संस्कार के समय उपस्थित थे।

लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘बालिका बधू’ की बालिक आनंदी की भूमिका के लिए लोकप्रिय प्रत्यूषा ने अपने गोरेगांव स्थित घर पर कथित रूप से पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बनर्जी के पुरुष मित्र राहुल राज सिंह को शनिवार को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493