वाशिंगटन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि परमाणु सुरक्षा सुधार के वैश्विक प्रयास से 150 परमाणु हथियार के बराबर परमाणु सामग्री जो प्रचलन में थी, अब हटा ली गई है।
वाशिंगटन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि परमाणु सुरक्षा सुधार के वैश्विक प्रयास से 150 परमाणु हथियार के बराबर परमाणु सामग्री जो प्रचलन में थी, अब हटा ली गई है।
दो दिवसीय परमाणु सुरक्षा सम्मेलन की समाप्ति पर यहां शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में ओबामा ने कहा, “वह सामग्री कभी भी आतंकियों के साथ में नहीं पड़ेगी।”
सीएनएन की खबर के मुताबिक, वर्ष 2010 में अमेरिका की सत्ता संभालने के बाद से ओबामा अपने कार्यकाल के चौथे एवं अंतिम सम्मेलन में भाग लेने के बाद बोल रहे थे। दुनिया भर के 50 देशों के नेता परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को रोकने और परमाणु सामग्री की बेहतर ढंग से सुरक्षा करने के उपायों पर विचार करने के लिए इस सम्मेलन में जुटे ताकि यह सामग्री परमाणु आतंकवाद का खतरा नहीं बने।
ओबामा ने परमाणु सुरक्षा की दिशा में अभी बहुत काम बचे होने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा, “आतंकी एवं आपराधिक गिरोह एवं हथियारों के सौदागर परमाणु सामग्री के लिए दुनिया में घूम रहे हैं लेकिन दुनिया का बहुत बड़ा क्षेत्र अब उनके लिए वर्जित हो गया है जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।”
ओबामा ने दुनिया के बहुत बड़े हिस्से को परमाणु सामग्री से मुक्त करने में हुई प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दक्षिण अमेरिका इस लक्ष्य को पहले ही हासिल कर चुका है। मध्य यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया से भी अपेक्षा है कि इसी साल ऐसा कर लेंगे।
इस उपलब्धि के बावजूद ओबामा ने कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप और कोरियाई प्रायद्वीप में इसके फैलाव को रोकने के लिए बहुत कुछ किया जा सकता है।
dharmpath.com dharmpath