सेन जोसे, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। कोस्टा रिका साइकिलिंग महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि देश की महिला साइकिलिंग टीम रियो ओलम्पिक का टिकट पाने के लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार है।
सेन जोसे, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। कोस्टा रिका साइकिलिंग महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि देश की महिला साइकिलिंग टीम रियो ओलम्पिक का टिकट पाने के लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, देश की स्थानीय मीडिया के अनुसार छह कोस्टा रिका महिला साइकिल चालक मिलाग्रो मिना, पाउल हेरेरा, इडिथ गुइलेन, मार्सेला रूबिअनो, डेनिएल मार्टिनेज और मारिअ जोस वारगस इस सप्ताह के अंत में मैक्सिको के सीसाइड ला पाज रिसॉर्ट में होने वाले पहले महिला ओलम्पिक क्वालीफायर के लिए वहां जाएंगी।
मुख्य लक्ष्य विश्व रैकिंग में मिना का शीर्ष 100 में बने रहना होगा ताकि कोस्टा रिका को रियो 2016 का टिकट मिल सके।
मिना ने कहा, “देखना होगा कि हम ओलम्पिक में क्वालीफाई करने के लिए और ज्यादा रैंकिंग अंक हासिल कर पाते हैं या नहीं।”
रविवार को साइकिल चालक 108 किलोमीटर की रेस पूरी कर लेंगी जिसमें 12 किलोमीटर के नौ चक्कर हैं।
dharmpath.com dharmpath