चेन्नई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 के दूसरे क्वालीफायर में गुरुवार को पटना पाइरेट्स के हाथों मात खाकर फाइनल में जाने से चूकने वाली बंगाल वॉरियर्स के कप्तान सुरजीत ने कहा है कि पटना के कप्तान प्रदीप नरवाल को किसी भी हालत में रोका नहीं जा सकता। उनके खिलाफ सारी तैयारियां धरी की धरी रह जाती हैं।

प्रदीप ने बंगाल के खिलाफ 23 अंक लेकर पटना को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पटना ने बंगाल को 47-44 से मात दी।
मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में सुरजीत ने कहा, “प्रदीप के खिलाफ कितनी भी तैयारी कर लें, वो किसी तरह इधर-उधर से अंक ले जाते हैं। उन्हें किसी भी हालत में रोका नहीं जा सकता। वह शानदार खिलाड़ी हैं।”
प्रदीप ने बंगाल के खिलाफ तीन बोनस अंक लिए जबकि 20 टच अंक हासिल किए।
शुरुआत से पिछड़ने वाली बंगाल ने अंतिम पांच मिनट में बेहतरीन वापसी करते हुए जीत की उम्मीद जगाई थी, लेकिन पटना किसी तरह अंकों के अंतर को बनाए रखने में सफल रही।
सुरजीत ने कहा, “हमें अपनी गलतियों से हार मिली। अंतिम पलों में हमने वापसी की लेकिन दुर्भाग्यवश हम जीत हासिल नहीं कर सके।”
बंगाल अगर इस मैच को जीतती तो वह पहली बार पीकेएल के फाइनल में पहुंचती, लेकिन पटना ने ऐसा नहीं होने दिया। पटना लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची है।
dharmpath.com dharmpath