माटोस बने रहेंगे कोच : एआईएफएफ अध्यक्ष

कोलकाता, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। फीफा अंडर-17 विश्व कप के बाद करार खत्म होने के बाद भी लुइस नोर्टन डी माटोस भारत की अंडर-17, अंडर-19 टीम के कोच बने रहेंगे। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।

पटेल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “डी माटोस ने भारतीय टीम के लिए शानदार काम किया है। मैंने उन्हें इसके लिए बधाई दी है। उनका करार विश्व कप तक का था, लेकिन वह अंडर-19 टीम के साथ रहेंगे। हम उनके कार्यकाल के विस्तार के बारे में बात करेंगे। अगर वह तैयार होते हैं तो भारत उनका तहेदिल से स्वागत करेगा।”

पुर्तगाल के माटोस फीफा अंडर-17 विश्व कप में भारतीय टीम के कोच थे। वह भारत की अंडर-19 टीम के साथ अगले महीने सऊदी अरब में होने वाली एएफसी अंडर-19 चैम्पियनशिप में टीम के साथ रहेंगे।

पटेल ने कहा कि भारत की अंडर-17 टीम के पूर्व कोच निकोलई एडम को परिस्थतियों को ध्यान में रखते हुए हटाया गया था।

पटेल ने कहा, “हमें कोच को बदलना था। मैं यह नहीं कह रहा कि निकोलई ने अच्छा काम नहीं किया। दोनों कोचों ने अच्छा काम किया। लेकिन जिस दिन आपकी टीम के खिलाड़ी नाखुश होते हैं उस समय कोच का बनाए रखने का मतलब नहीं बनता है। आप कोच और खिलाड़ियों के बीच दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकते, इसका बुरा असर हो सकता है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493