प्रधानमंत्री असम हमले में लोगों की मौत से आहत

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह असम में आतंकवादी हमले में 14 लोगों की मौत से आहत हैं।

मोदी ने ट्वीट किया, “कोकराझार में हमले से आहत हूं। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। पीड़ितों के परिजनों व घायलों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय असम सरकार के संपर्क में है और हालात पर करीब से नजर रख रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493