प्रधानमंत्री करेंगे नगरनार इस्पात संयंत्र का लोकार्पण : रमन (फोटो सहित)

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशव्यापी विकास यात्रा के साथ ही राज्य में 12 लाख 60 हजार परिवारों को आबादी पट्टों का वितरण भी शुरू हो गया है। उन्होंने बस्तर जिले की जनता को 159 करोड़ रुपये से ज्यादा के निर्माण कार्यो की सौगात दी।

डॉ. सिंह ने इनमें से 35 करोड़ 73 लाख रुपये के 55 पूर्ण हो गए निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने 123 करोड़ 55 लाख रुपये के 57 नए स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने ग्यारह हजार से ज्यादा हितग्राहियों को तीन करोड़ 62 लाख रुपये से ज्यादा की सामग्री और अनुदान राशि के चेक का भी वितरण किया।

उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के दौरान 12 लाख से ज्यादा किसानों को 1700 करोड़ रुपये का धान बोनस, 12 लाख 50 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को 700 करोड़ रुपये का बोनस, प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना के तहत 12 लाख परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन देने का काम भी शुरू किया जाएगा।

जनसभा में स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री केदार कश्यप, उच्च शिक्षा और राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, बस्तर के सांसद दिनेश कश्यप, जगदलपुर के विधायक संतोष बाफना और अन्य अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493