प्रधानमंत्री ने असम में ‘गुणोत्सव’ के लॉन्च पर शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम में स्कूली शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए ‘गुणोत्सव’ कार्यक्रम शुरू करने के लिए सरकार को बधाई दी।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “गुणोत्सव शुरू होने पर असम सरकार को बधाई। मुझे यकीन है कि इस प्रयास से पूरे राज्य में शिक्षा में सुधार आएगा।”

मोदी ने कहा, “सीखने के स्तर का आकलन करने के लिए गुणोत्सव एक शानदार पहल है। इससे शिक्षकों और छात्रों को बेहद लाभ होगा।”

गुणोत्सव के तहत बाहर के मूल्यांकनकर्ताओं को छात्रों के मूल्यांकन के लिए स्कूलों में नियुक्त किया गया है।

इससे पहले असम के शिक्षा मंत्री हिमांत बिस्व शर्मा ने एक ट्वीट में कहा, “असम गुणोत्सव का पहला चरण आज (बुधवार) शुरू हो गया। अगले तीन दिनों में इसके तहत आठ जिलों के 9.11 लाख छात्र इससे लाभान्वित होंगे।”

गुणोत्सव मूल रूप से गुजरात सरकार की पहल थी, जिसे सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली असम की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने भी अपनाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493