प्रधानमंत्री ने इंजीनियर्स डे पर विश्वेश्वरय्या को याद किया

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इंजीनियर और विद्वान मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इंजीनियर और विद्वान मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश में उनके जन्मदिन को इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “भारतरत्न एम. विश्वेश्वरय्या को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। एक अनुकरणीय इंजीनियर, वह प्रेरणा के बड़े स्रोत हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं इंजीनियर्स डे पर सभी इंजीनियरों को सलाम करता हूं और राष्ट्र के विकास में उनकी सर्वोच्च भूमिका की सराहना करता हूं।”

विश्वेश्वरय्या 1912 से 1918 तक मैसूर के दीवान थे। उन्हें वर्ष 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से विभूषित किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493