प्रधानमंत्री ने कृत्रिम अंगों के लाभार्थियों से बातचीत की

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को तकरीबन उन 50 लाभार्थियों से मुलाकात की, जिन्हें मुम्बई स्थित युवक प्रतिष्ठान ने कृत्रिम अंग मुहैया कराए हैं। इन युवा लाभार्थियों के साथ आए सांसद किरीट सोमैया ने प्रधानमंत्री को बताया कि इन अंगों को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से तैयार किया गया है, जिसकी बदौलत इनमें काफी चुस्ती देखी जाती है।

प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से बातचीत की और वे उनके आत्मविश्वास, उत्साह एवं जोश से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने प्रतिकूल स्थितियों का सामना करने में उनके द्वारा दिखाए जाने वाले साहस की सराहना की और उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामना दी।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चन्द गहलोत और केन्द्रीय राज्यमंत्री विजय साम्पला तथा कृष्ण पाल गुर्जर भी इस बैठक में उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493