प्रधानमंत्री ने गुरु नानक देव के उपदेशों को याद किया

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में गुरु नानक देव के उपदेशों को याद किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव का जीवन और उपदेश आज के लोगों के लिए प्रेरणादायी हैं।

अपने 25वें ‘मन की बात’ रेडियो वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” कार्तिक पूर्णिमा को गुरु नानक देव के जन्मदिन के रूप में या प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। उनके उपदेश भारतीय ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत हैं।”

उन्होंने कहा, “सेवा, सच्चाई और सभी का कल्याण का सिद्धांत उनके उपदेशों का मूल हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु नानक देव के सिद्धांतों को अपने सरकार के आदर्श वाक्य से जोड़ते हुए कहा कि गुरु नानक देव का उपदेश सभी तरह के भेदभाव दूर करने के लिए प्रेरित करता है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ गुरु नानक देव के दिए गए गैर-भेदभाव के मंत्र पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493