प्रधानमंत्री ने छठे नौवहन उपग्रह प्रक्षेपण पर इसरो को दी बधाई

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठे नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस-1एफ को कक्षा में स्थापित करने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को गुरुवार को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “आईआरएनएसएस-1एफ का सफल प्रक्षेपण एक उपलब्धि है, जिस पर हम सबको गर्व है। मैं देश के वैज्ञानिकों व इसरो के कठिन परिश्रम को सलाम करता हूं।”

भारत ने गुरुवार को ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी32)के माध्यम से छठे नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस-1एफ का सफल प्रक्षेपण किया।

इस सफलता के साथ ही भारत उन विशेष देशों के समूह में शामिल होने की ओर अग्रसर हो गया है, जिनके पास खुद की उपग्रह आधारित नौवहन प्रणाली है।

भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (आईआरएनएसएस) नामक इस प्रणाली के तहत कुल सात उपग्रह हैं, जिनमें से छठे उपग्रह का गुरुवार को प्रक्षेपण किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493