नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के स्वतंत्रता दिवस पर वहां की जनता को शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “ब्राजील के स्वतंत्रता दिवस पर वहां की जनता को शुभकामनाएं हैं। भारत और ब्राजील के बीच कई क्षेत्रों में मजबूत और दीर्घकालिक सहयोग कायम हैं। मैं समझता हूं कि भारत और ब्राजील के बीच संबंधों को और आगे बढ़ाने की दिशा में काफी संभावना है, जिससे हमारे दोनों देशों की जनता लाभान्वित होगी।”
dharmpath.com dharmpath