प्रधानमंत्री ने विश्व कप जीतने पर भारतीय कबड्डी टीम को बधाई दी

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कबड्डी विश्व कप जीतने पर भारतीय कबड्डी टीम को बधाई दी।

भारत ने अहमदाबाद के द एरेना बाय ट्रांसस्टेडिया में हुए विश्व कप के फाइनल में शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी ईरान को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “कबड्डी विश्व कप जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई। भारतीय टीम ने कमाल की योग्यता, जज्बे और दृढ़ता का परिचय दिया। शानदार!”

उल्लेखनीय है कि लगातार तीसरी बार भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में ईरान का सामना कर रही थी और पहले हाफ तक ईरान ने 18-13 से बढ़त भी ले ली थी।

लेकिन भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में जबरदस्त वापसी की और मैच के नायक रहे अजय ठाकुर के तेज-तर्रार रेड के बल पर जीत हासिल की।

इस विश्व कप का संभवत: यह सबसे रोमांचक मैच रहा और दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में भारत की ओर से अंतिम रेड लगाने गए नितिन तोमर जैसे ही एक अंक लेकर लौटे भारत 38-29 से यह मैच जीत चुका था और पूरा स्टेडियम भांगड़े की धुन पर झूमने लगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493