प्रधानमंत्री ने शपथ ग्रहण से पूर्व मंत्रियों से मुलाकात की

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नौ मंत्रियों से उनके शपथ ग्रहण से पहले मुलाकात की।

प्रधानमंत्री आवास पर नाश्ते पर हुई इस मुलाकात के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे।

इन नौ मंत्रियों में पूर्व राजनयिक हरदीप पुरी, पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आर.के. सिंह, पूर्व नौकरशाह के.जे. अल्फोंस, मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त सत्यपाल सिंह और सांसद अश्विनी चौबे और अनंत कुमार हेगड़े शामिल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493