नई दिल्ली, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शिक्षक दिवस के मौके पर देश के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधा कृष्णनन को याद किया और सभी शिक्षकों के समर्पण तथा प्रतिबद्धता को सलाम किया।
मोदी ने कहा, “शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं! भारत सभी शिक्षकों के समर्पण व प्रतिबद्धताओं को सलाम करता है, जिनकी राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है।”
उन्होंने कहा, “एक विद्वान, राष्ट्रपति व एक सम्मानीय शिक्षक को श्रद्धांजलि, जिन्होंने कई लोगों की सोच बदली और देश की सेवा की।”
देश के महान शिक्षाविद को याद करते हुए उन्होंने छात्रों से कहा, “आपको आपके शिक्षक किस प्रकार प्रभावित करते हैं, इसे साझा करें और लोगों से भी जानें कि वे अपने शिक्षकों के बारे में क्या कहते हैं?”
dharmpath.com dharmpath