प्रधानमंत्री ने सानिया, हिंगिस को दी बधाई

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिकी ओपन महिला युगल खिताब जीतने पर सानिया मिर्जा और मार्टिना हिगिस को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने एक बयान में कहा, “सानिया और हिंगिस को अमेरिकी ओपन में अभूतपूर्व जीत के लिए बधाइयां। आपकी उपलब्धियों ने हमें गौरवान्वित किया है।”

भारतीय दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी स्विट्जरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिगिस ने रविवार को अमेरिकी ओपन के महिला युगल वर्ग के फाइनल में सेसी डेलेक्वा और यारोस्लावा श्वेदोवा को हराकर खिताबी जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493