प्रधानमंत्री ने सुव्रा मुखर्जी के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी सुव्रा मुखर्जी के निधन पर मंगलवार को शोक जताया है।

मोदी ने ट्वीट किया, “श्रीमती सुव्रा मुखर्जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं राष्ट्रपतिजी और उनके परिजनों के साथ हैं।”

प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा, “श्रीमती सुव्रा मुखर्जी को कला, संस्कृति और संगीत के प्रेमी के रूप में याद रखा जाएगा। उनका गर्मजोशी भरा व्यवहार उन्हें उन सभी लोगों का प्रिय बना देता था जिनसे वह मिलती थीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493