प्रधानमंत्री पठानकोट हमले पर डोभाल, जयशंकर से मिले

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पठानकोट वायु सेना अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले पर बातचीत के लिए रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव एस. जयशंकर से उच्चस्तरीय बैठक की।

कर्नाटक की दो दिवसीय यात्रा से लौटते ही प्रधानमंत्री ने यह बैठक बुलाई।

प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, “दिल्ली पहुंचने के ठीक बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, विदेश सचिव एवं अन्य अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।”

सुरक्षा बलों ने रविवार को पंजाब के पठानकोट में वायु सेना के हवाई अड्डे पर हमला करने वाले दो और आंतकवादियों को मार गिराया। इसके साथ ही पठानकोट आतंकवादी हमले में अब तक मारे गए आतंकवादियों की संख्या छह हो गई।

शनिवार को हुए हमले के बाद आतंकवादियों और एनएसजी, सेना और वायु सेना के जवानों के बीच 15 घंटे तक चले मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए थे, जिसमें वायु सेना के युद्धक हेलीकॉप्टरों की भी मदद लेनी पड़ी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के अफगानिस्तान से लौटते हुए अचानक पाकिस्तान दौरा करने के सप्ताह भर बाद ही यह आतंकवादी हमला हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493