प्रधानमंत्री पहुंचे गया

गया, 5 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गया हवाई अड्डा पर पहुंचे, जहां से वह भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया जाएंगे। प्रधानमंत्री वहां महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे तथा महाबोधिवृक्ष की छांव में बैठकर ध्यान करेंगे।

प्रधानमंत्री के साथ नई दिल्ली में आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू-बौद्घ सम्मेलन’ में भाग लेने वाले कई देशों के प्रतिनिधि भी यहां पहुंचे हुए हैं। यहां प्रधानमंत्री की आगवानी बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं ने किया।

राज्य सरकार की तरफ से उनका स्वागत करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं पहुंचे। राज्य सरकार की तरफ से उनका स्वागत मंत्री श्याम रजक ने किया।

गया हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री बोधगया में महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्घ और बुद्घेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर पवित्र बोधिवृक्ष पर पुष्प अर्पित करेंगे। मंदिर परिसर में ही वह ‘संघर्ष से बचाव और पर्यावरण जागरूकता’ विषय पर विदेशी प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नव नालंदा महाविहार द्वारा ह्वेनसांग की मगध यात्रा और मगध प्रक्षेत्र के बौद्घ स्थलों की लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। प्रधानमंत्री जयश्री महाबोधि विहार में भगवान बुद्घ व उनके शिष्यों के अस्थि अवशेष का दर्शन भी करेंगे।

प्रधानमंत्री के बोधगया आगमन को लेकर नक्सलियों ने शुक्रवार रात से 24 घंटे मगध बंद की घोषणा की है। इसके मद्देनजर गया में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493