प्रधानमंत्री मुंबई में, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास (लीड-2)

मुंबई, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय वायुसेना के एक विमान से महाराष्ट्र के दिनभर के दौरे पर यहां पहुंचे। यहां वह दिनभर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

मोदी छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दोपहर पहुंचे, जहां महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और कई अन्य शीर्ष अधिकारियों ने उनकी अगुवाई की।

मोदी सेबी के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स के नए परिसर का उद्घाटन करने के लिए हवाईअड्डे से रायगढ़ के लिए रवाना हुए।

वह मुंबई के मरीन ड्राइव तट से करीब 1.5 किलोमीटर दूर अरब सागर में बनने जा रहे शिवाजी स्मारक और प्रतिमा के लिए ‘भूमिपूजन’ के बाद बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स जाएंगे और वहां विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

मोदी शाम को प्रस्तावित पुणे मेट्रो परियोजना का शिलान्यास करने के लिए पुणे भी जाने वाले हैं।

मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम, जो नोटबंदी के खिलाफ एक प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले थे, उन्हें मुंबई पुलिस ने अंधेरी स्टेशन स्थित उनके आवास पर रोक दिया है।

हालांकि, निरुपम ने दावा किया है कि उन्हें ‘घर में नजरबंद रखा गया है।’

मोदी ने मुंबई पहुंचने से पहले ट्वीट कर कहा था, “मैं शिव स्मारक के लिए भूमिपूजन करने का अवसर मिलने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493