प्रधानमंत्री मोदी आज मंडला के दौरे पर

मंडला (मध्य प्रदेश), 24 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को मध्य प्रदेश के मंडला के दौरे पर हैं। वे यहां रामनगर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का उद्घाटन और तीन दिवसीय आदि उत्सव की शुरुआत करेंगे।

नर्मदा नदी के तट पर स्थित रामनगर को भव्य तरीके से सजाया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को सुबह लगभग 9.50 बजे दिल्ली से रवाना होंगे और पूर्वाह्न 11 बजे जबलपुर के डुमना हवााईअड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से वह 11.50 बजे मंडला हेलीपैड पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12 बजे रामनगर में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस और आदि महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह दोपहर दो बजे मंडला से जबलपुर के लिए प्रस्थान कर अपराह्न 2.55 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493