प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक पहुंचे

मंगलुरु, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न सार्वजनिक समारोह में भाग लेने के लिए रविवार को कर्नाटक पहुंचे।

मोदी नई दिल्ली से मंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से दक्षिणा कन्नड़ जिले में स्थित धर्मस्थला पहुंचे।

प्रधान मंत्री बंदरगाह शहर मंगलुरु से लगभग 100 किलोमीटर दूर धर्मस्थला के मंजुनाथेश्वरा मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।

प्रधानमंत्री की यात्रा के कारण रविवार को मंदिर प्रशासन ने आम लोगों के प्रवेश को दोपहर दो बजे तक सीमित कर दिया है।

मोदी इसके बाद धर्मस्थला के पास उज्जिर शहर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे और प्रधान मंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के खाताधारकों को रुपे कार्ड सौंपेंगे।

इसके बाद मोदी पैलेस ग्राउंड्स पर वेदांत भारती द्वारा आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेने के लिए राज्य की राजधानी बेंगलुरु जाएंगे।

शाम को वह हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में 110 किलोमीटर लंबे बिदार-कालबुर्गी रेलवे ट्रैक का उद्घाटन करेंगे जिससे बेंगलुरु और नई दिल्ली के बीच यात्रा का समय छह से आठ घंटों तक कम हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493