अहमदाबाद, 15 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी ने मंगलवार को गुजरात के गांधीनगर में स्थित एक बैंक जाकर 4,500 रुपये मूल्य के पुराने नोट बदलवाए।
गहरे नीले रंगे ब्लाउज पर सफेद सूती साड़ी पहने 96 वर्षीय हीरा बा रैसान स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा पहुंचीं और 4,500 रुपये मूल्य के 500 और 2,000 रुपये के पुराने अमान्य नोटों को बदलकर नए नोट लिए।
उनसे पहले कतार में खड़े लोगों ने हीरा बा के लिए अपनी बारी छोड़ दी और हीरा बा ने सीधे काउंटर पर पहुंचकर पुराने नोट बदलवाए।
हीरा बा को पुराने नोटों के बदले 2000 रुपये का एक नोट, 100 रुपये को पांच नोट और 10-10 रुपये का दो बंडल दिए गए।
बैंक से निकलकर हीरा बा ने पत्रकारों को 2,000 रुपये का नया नोट भी दिखाया।
dharmpath.com dharmpath