डॉ. सिंह ने जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि विगत चार वर्ष में सबका साथ, सबका विकास की भावना के अनुरूप प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के हर वर्ग के उत्थान की चिन्ता करते हुए अनेक नई योजनाओं की शुरुआत की है, जिनका लाभ देश के प्रत्येक राज्य, प्रत्येक गांव और प्रत्येक शहर में समाज के हर वर्ग और विशेष रूप से अंतिम पंक्ति के लोगों को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री ने पिछले महीने की 14 तारीख को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बीजापुर जिले के ग्राम जांगला में आयुष्मान भारत योजना के प्रथम चरण के तहत पूरे देश के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की स्थापना का सिलसिला शुरू किया और जांगला में देश का पहला हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर उनके हाथों लोकार्पित हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत जल्द दुनिया के सर्वाधिक विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल होगा।
dharmpath.com dharmpath