प्रधानमंत्री मोदी की सीधी और जबलपुर में जनसभाएं आज

भोपाल, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सीधी और जबलपुर में दो जनसभाएं संबांधित करने वाले है।

भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को सीधी के पुराना वार्ड में दोपहर एक बजे और जबलपुर के गैरिसन मैदान में दोपहर तीन बजे जनसभा संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सीधी में भाजपा उम्मीदवार रीति पाठक और जबलपुर में राकेश सिंह के समर्थन में सभाएं करेंगे।

राज्य में पहले चरण और आम चुनाव के चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होने वाले है। मध्य प्रदेश में इस चरण में छह संसदीय क्षेत्रों में मतदान होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493