नई दिल्ली, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके 69वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु बनावें तथा अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें।”
सोनिया का जन्म नौ दिसम्बर, 1946 को हुआ था। कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर वह 1998 में निर्वाचित हुई थीं। वह इस पद पर सर्वाधिक लंबे समय तक सेवा देने वाली कांग्रेस नेता हैं।
dharmpath.com dharmpath