प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं नवरात्रि, हिन्दू नववर्ष और बैसाखी की शुभकामनाएं, कहा-‘सबके जीवन में मंगल ही मंगल हो

नई दिल्ली-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, बैसाखी, यूगादी, विशु, नवरेह सहित अन्य त्योहारों के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि ये पर्व भारत की विविधता और ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ की भावना को दर्शाते हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अगले कुछ दिनों तक देश भर में विभिन्न त्योहार मनाए जाएंगे। ये त्योहार भारत की विविधता और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को दर्शाते हैं।

PM ने कहा-‘मैं कामना करता हूं कि ये विशेष अवसर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएं और भाईचारे का विस्तार करें।’’ उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर नवरात्रि और नव संवत्सर की भी देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘देशवासियों को नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। जय माता दी।’’एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘सभी देशवासियों को नव संवत्सर की मंगलकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में हर्षोल्लास लेकर आए।’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493