प्रधानमंत्री मोदी ने पहनी रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस,सोशल मीडिया पर हुई वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ओमान की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे थे. जहां उनका स्वागत ओमान के उप प्रधानमंत्री ने किया. उनके स्वागत में ट्रेडिशनल डांस और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है. इन सब के बीच लोगों का ध्यान एक छोटी चीज पर गया, जो PM मोदी ने पहन रखी थी.

उन्होंने अपने बाएं कान में एक छोटी मशीन लगा रखी थी, जिसने लोगों का ध्यान खींचा. इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुई की प्रधानमंत्री ने अपनी ओमान यात्रा के दौरान क्या पहना हुआ था. प्रधानमंत्री के कानों में जो चीज दिखाई दे रही है, वो कोई फैशन एक्सेसरीज नहीं है. बल्कि एक रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस है. यानी ये डिवाइस आपको रियल टाइम में ट्रांसलेशन प्रदान करता है. इससे सामने वाले की भाषा समझने में मदद मिलती है. इस तरह के डिवाइसेस आमतौर पर हाई-लेवल डिप्लोमेटिक बैठकों का हिस्सा होते हैं.

इसका इस्तेमाल दो लोगों के बीच स्पष्ट बातचीत के लिए किया जाता है. प्रधानमंत्री के कानों में ये डिवाइस उस वक्त नजर आया है, जब वो ओमान के डिप्टी प्रधानमंत्री सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल से मिल रहे हैं. ओमान की आधिकारिक भाषा अरबी है. ऐसे में दोनों नेताओं के बीच बातचीत बिना किसी दिक्कत के हो सके, इसलिए इस डिवाइस का इस्तेमाल किया गया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493