नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शनिवार को यहां आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने देशवासियों से पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने और देश की एकता एवं अखंडता के लिए काम करने का आग्रह किया।
मोदी ने राजपथ पर हजारों की संख्या में एकजुट हुए लोगों को शपथ भी दिलाई। इस मौके पर यहां स्कूल और कॉलेजों के छात्रों, अर्धसैनिक बलों के सैन्यकर्मियों और दिल्ली एवं आसपास के लोगों ने हिस्सा लिया।
dharmpath.com dharmpath