प्रधानमंत्री मोदी से मिले मधुर भंडारकर

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार मधुर भंडारकर ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की।

भंडारकर ने आईएएनएस से कहा, “यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। हमेशा उसके साथ बातचीत करना बेहतरीन रहता है। हमने सामान्य चीजों पर चर्चा की। मैं उन्हें तब से जानता हूं जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मैं उनसे काफी समय पहले मिला था, यह महज एक समान्य मुलाकात थी।”

निर्देशक ने ट्विटर पर अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा कीं।

भंडारकर ने तस्वीरों के साथ लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात करना हमेशा खुशी की बात है। उनके साथ सुखद बातचीत।”

तस्वीरों में वह मोदी को गुलदस्ता देते नजर आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493