फुटबाल : एस्टर पब्लिक स्कूल ने 9-0 से जीता मुकाबला

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स फुटबाल टूर्नामेंट के सीनियर ब्वॉयज वर्ग में मार्क हेमिल्टन के चार गोल के दम पर सेंट थॉमस स्कूल ने श्री वेकेंटश्वर इंटरनेशनल स्कूल को 5-1 से मात दी। वहीं विदित शर्मा ने अपनी बेहतरीन हैट्रिक के दम पर एस्टर पब्लिक स्कूल को एएसएसआईएसआई कॉन्वेंट स्कूल पर 9-0 से जीत दिलाई।

एस्टर पबिल्क स्कूल को अच्छी शुरुआत मिली। विदित शर्मा ने नौवें मिनट में अपनी टीम के लिए गोल कर उसे बढ़त दिला दी। 19वें मिनट में उन्होंने एक और गोल करते हुए अपनी टीम की बढ़त को दो गुना कर दिया। हाफ टाइम के करीब आते ही योगेश कश्यप ने स्कोर 3-0 कर दिया।

दूसरे हाफ में समीर बेसरा ने 34वें मिनट में एस्टर पब्लिक स्कूल के लिए चौथा गोल दागा। इसके बाद जयंत राठी और आर्यन पाल ने दो-दो गोल करते हुए जीत को अपनी विपक्षी की पहुंच से दूर कर दिया। मैच के अंतिम पलों में विदित शर्मा ने एक और गोल दागा और अपनी हैट्रिक के साथ टीम का नौंवा गोल किया।

एक अन्य मैच में सेंट थॉमस स्कूल को तेजस श्रीवास्तव ने छठे मिनट में बढ़त दिला दी। इसके बाद मैच के स्टार मार्क हेमिल्टन ने 14वें, 15वें, और 18वें मिनट में तीन गोल करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। 59वें मिनट में उन्होंने अपना चौथा और टीम का पांचवां गोल किया।

मैच के 32वें मिनट में आयुश कुमार ने श्री वेकेंटश्वर इंटरनेशनल स्कूल के लिए गोल दागा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493