प्रधानमंत्री सहायक सचिवों के साथ चर्चा करेंगे

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को यहां सहायक सचिवों (आईएएस-2014 बैच) के साथ परस्पर चर्चा करेंगे। यह केंद्र सरकार में निश्चित कार्यावधि के साथ अपना करियर शुरू करने वाला आईएएस अधिकारियों का दूसरा बैच है।

भारत सरकार द्वारा सभी 172 अधिकारियों को तीन माह के लिए केंद्र सरकार के 42 मंत्रालयों (58 विभागों) में सहायक सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है, जो मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में चरण-2 के उनके प्रशिक्षण के बाद 1 अगस्त, 2016 से प्रभावी हुआ है।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इन अधिकारियों को संबंधित मंत्रालयों और विभागों के नीतिगत एवं प्रमुख कार्यक्रमों से संबंधित महत्वपूर्ण डेस्क का जिम्मा सौंपा गया है। सचिव स्तर के मुख्य प्रतिपालकों (मेंटर) द्वारा इनके कामकाज को संवारा जा रहा है।

बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार में तीन माह की अपनी नियुक्ति के दौरान उन्हें केंद्र सरकार के कामकाज की समग्र तस्वीर से अवगत कराया जाएगा। हालांकि, कार्यालय में उनका कामकाज पहले ही दिन से शुरू हो जाएगा और वे अपनी डेस्क से संबंधित फाइलों का निपटारा करना शुरू कर देंगे।

बयान के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य आईएएस अधिकारियों को अपने करियर के बिल्कुल शुरुआती चरण में ही भारत सरकार के कामकाज से पूरी तरह रूबरू कराना है।

बयान में कहा गया है कि संबंधित क्षेत्र में प्राथमिक कार्यान्वयकों के रूप में इस तरह से कामकाज का मौका मिलने के परिणामस्वरूप उन्हें उस दौरान भी व्यापक ²ष्टिकोण अपनाने में मदद मिलेगी, जब ये अधिकारीगण अपने क्षेत्र में कार्यरत रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493