नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सैन्य प्रमुख जनरल दलबीर सिंह यहां मंगलवार को आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में लांस नायक हनुमानथप्पा कोप्पड़ की कुशलक्षेम लेने पहुंचे।
तीन फरवरी को सियाचिन ग्लेशियर में एक जबर्दस्त हिमस्खलन हुआ था। इस हिमस्खलन के बाद से ही लांस नायक हनुमानथप्पा कोप्पड़ सहित 19 मद्रास रेजीमेंट के 10 जवान लापता थे।
लांस नायक हनुमानथप्पा बचाव कर्मियों को सोमवार को मिले। वह इस वक्त आईसीयू में हैं। प्रधानमंत्री एवं सैन्य प्रमुख ने चिकित्सकों से उनकी कुशलक्षेम ली।
dharmpath.com dharmpath