प्रधानमंत्री स्वदेशी उद्योगपतियों को भी सहूलियतें दिलाएं : आजम खां

लखनऊ , 28 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि अमेरिकी जनता को खुश करने में लगे प्रधानमंत्री वहां से लौटने पर स्वदेशी उद्योपतियों को भी सम्मान और सहूलियतें दिलाएं।

आजम ने एक बयान जारी कर उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री स्वदेश लौटने पर स्वदेशी उद्योगपतियों को सम्मान दिलाएंगे और उन्हें वे तमाम सहूलियतें दी जाएंगी, जिसे मोदी अमेरिकी उद्योगपतियों को देने की बात कर रहे हैं।

आजम ने कहा कि स्वदेशी उद्योगपतियों को विदेशी तकनीक लाने की सुविधा मिलनी चाहिए तथा इन्हें भी ‘मेक इन इंडिया’ अभियान में शामिल कर उनका सपना पूरा करने का प्रयास करना चाहिए।

उप्र सरकार के मंत्री ने कहा कि अमेरिकी जनता को खुश करने के बजाय प्रधानमंत्री को अपने देश में आत्महत्या कर रहे जवानों, किसानों और मां-बहनों के चहरों पर छाई उदासी की लकीर मिटाने का संकल्प लेना चाहिए।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आरक्षण संबंधी बयान पर चिंता प्रकट करते हुए आजम ने कहा कि अगड़े हों या पिछड़े, मुस्लिम समुदाय सभी दलितों और अति पिछड़ों को आरक्षण दिलाने का पक्षधर रहा है।

उन्होंने कहा कि मुल्क आजाद होने के बाद से अब तक अपमान का घूंट पी रहे मुसलमानों को आज भी आरक्षण का इंतजार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493