प्रभु ने अगरतला-दिल्ली रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाई

अगरतला, 31 जुलाई (आईएएनएस)। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अगरतला-दिल्ली के बीव यात्री रेलगाड़ी को रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही त्रिपुरा तक रेल सेवा के लिए 67 साल पुराने आन्दोलन का अंतत: समापन हो गया।

बहुप्रतीक्षित यात्री रेलगाड़ी ‘त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस’ अगरतला से दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन और आनंद विहार से अगरतला के बीच चलेगी। करीब 2480 किलोमीटर की दूरी यह रेलगाड़ी 47 घंटे में तय करेगी।

रेलसेवा के शुभारंभ के अवसर पर अगरतला स्टेशन पर बांग्लादेश के रेल मंत्री मजीबुल हक, त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय, मुख्यमंत्री माणिक सरकार, रेल राज्य मंत्री राजेन गोहैन और बांग्लादेश एवं भारत सरकार के कई बड़े अधिकारी उपस्थित थे।

इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने के लिए हजारों प्रसन्न लोग अगरतला रेलवे स्टेशन पर एकत्रित थे। रेल सेवा के औपचारिक उद्घाटन को सफल बनाने की कामना के साथ महिलाएं शंख फूंक रही थीं।

यह रेल लाइन दक्षिण असम के अलावा त्रिपुरा, पश्चिमी मणिपुर और मिजोरम के लाखों लोगों की जीवन रेखा है।

इस यात्री रेलगाड़ी के शुभारंभ के साथ त्रिपुरा असम के मुख्य शहर गुवाहाटी के जरिए राष्ट्रीय राजधानी से अब जुड़ गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493