प्रभु ने एआई को महिला कर्मचारी की शिकायत पर तत्काल ध्यान देने का निर्देश दिया

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को राष्ट्रीय विमान कंपनी एयर इंडिया की एक महिला कर्मचारी की यौन उत्पीड़न की शिकायत का संज्ञान लिया और एआई के वरिष्ठ प्रबंधन को मामले पर ‘तत्काल ध्यान देने’ का निर्देश दिया।

प्रभु ने ट्वीट किया, “एयरइंडिया के सीएमडी से इस मामले पर ध्यान देने को कहा। यदि जरूरी हुआ तो दूसरी समिति नियुक्त करेंगे।”

मंत्री का यह निर्देश एयर इंडिया की महिला कर्मचारी द्वारा इस मामले के लिए नियुक्त समिति द्वारा अपने मामले को सही ढंग से न निपटाने को लेकर ट्विटर पर शिकायत करने के बाद आया है। यह समिति एयर इंडिया द्वारा नियुक्त की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493