रायपुर, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने क्रिसमस के अवसर पर ईसाई धर्म सहित सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
रायपुर, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने क्रिसमस के अवसर पर ईसाई धर्म सहित सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. रमन सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि पूरे विश्व में हर साल 25 दिसंबर को ‘क्रिसमस’ धूमधाम के साथ मनाया जाता है यह उनके महान जीवनदर्शन की याद दिलाता है, जिसमें उन्होंने प्रत्येक मनुष्य के लिए दया, करुणा, सद्भावना और परोपकार जैसे सर्वश्रेष्ठ मानवीय मूल्यों को अपनाने की शिक्षा दी है।
उन्होंने कहा कि दो हजार साल से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद प्रभु यीशु के विचार आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायक हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने सत्य और अहिंसा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर पूरी दुनिया को मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री ने कहा, “आज जबकि पूरी दुनिया में हिंसा-प्रतिहिंसा और युद्ध का वातावरण देखा जा रहा है, ऐसे दौर में विश्व-शांति के लिए प्रभु यीशु मसीह जैसी महान विभूतियों के अनमोल विचारों को अपनाकर ही मानवता का कल्याण हो सकता है।”
इसके साथ डॉ. रमन सिंह ने क्रिसमस के अवसर पर जनता के लिए शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
dharmpath.com dharmpath