प्रमुख आर्थिक आंकड़े तय करेंगे बाजार की चाल

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। अगले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार की चाल प्रमुख आर्थिक आंकड़े, कंपनियों की तिमाही आय और संसद में होनेवाली प्रगति तय करेगी।

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। अगले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार की चाल प्रमुख आर्थिक आंकड़े, कंपनियों की तिमाही आय और संसद में होनेवाली प्रगति तय करेगी।

एंजेल ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष और शोध प्रमुख वैभव अग्रवाल का कहना है, “आनेवाले हफ्तों में बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। क्योंकि प्रमुख आर्थिक आंकड़े, वैश्विक बाजार और कच्चे तेल की कीमतों का उतार-चढ़ाव ही आनेवाले समय में बाजार की चाल तय करेगा।”

भारत के प्रमुख मैक्रोइकॉनॉमिक आंकड़ों में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आकंड़े शामिल हैं, जो अगले हफ्ते जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा वैश्विक मैक्रोइकॉनॉमिक आंकड़े जैसे अमेरिका के खुदरा बाजार की ब्रिकी और उपभोक्ताओं के मनोभाव के साथ ही चीन और यूरोजोन के मुद्रास्फिति के आंकड़े भी शेयर बाजार को प्रभावित करेंगे।

जियोजित बीएनपी पारिबास फाइनेंसियल सर्विसिस के मुख्य बाजार रणनीतिकार आनंद जेम्स के मुताबिक, अगले शेयर बाजार का रुख बैंक ऑफ जापान पर निर्भर करेगा, जिसके मार्च में होनेवाली बैठक की कार्रवाई की जानकारी सोमवार को जारी होनेवाली है।

जेम्स विस्तार से बताते हैं कि अमेरिका के गैरकृषि पेरोल के निराशाजनक आंकड़ों ने मंदी की संभावना को बढ़ा दिया है और जून में फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में की वृद्धि की संभावना को टाल दिया है।

जेम्स कहते हैं, “इसके साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना और आईआईपी और सीपीआई के 12 मई को जारी होनेवाले आंकड़े ही बाजार की दिशा तय करेंगे।”

पिछले महीने जारी अमेरिकी आंकड़ों से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था में 1,60,000 रोजगार का सृजन हुआ, जबकि मार्च में यह आंकड़ा 2,15,000 था।

जायफिन एडवाइजर के मुख्य कार्यकारी देवेंद्र नेवगी कहते हैं कि 13 मई को संसदीय सत्र की समाप्ति हो रही है, जिसपर आनेवाले हफ्तों में बाजार की नजर रहेगी।

नेवगी कहते हैं, “संसद सत्र में प्रस्तुत किए जानेवाले विधेयकों और सुधारों पर बराबर नजर है, जिनमें से कुछ उच्च सदन में अटके हुए हैं।”

वहीं, बाजार विश्लेषकों का कहना है कि चौथी तिमाही के नतीजे भी शेयर बाजार की चाल तय करेंगे।

अग्रवाल कहते हैं, “निवेशकों को चौथी तिमाही के नतीजों पर नजर है।”

इक्यूरल सिक्युरिटी के इक्विटी प्रमुख पंकज शर्मा बताते हैं कि कोग्नीजेंट के नतीजों पर आईटी के शेयर निर्भर करेंगे, जो शुक्रवार को जारी होंगे।

नकारात्मक वैश्विक संकेतों, चौथी तिमाही के निराशाजनक नतीजों और निवेशकों द्वारा मुनाफा निकालने के कारण शेयर बाजार पिछले हफ्ते लाल निशान पर बंद हुए थे।

छह मई को खत्म हुए सप्ताह के दौरान निफ्टी का प्रमुख 51 शेयरों का सूचकांक 116.35 अंक या 1.48 फीसदी गिरकर 7,733.45 पर बंद हुआ था।

वहीं सेसेंक्स का प्रमुख 30 शेयरों का सूचकांक 378.12 अंक या 1.47 फीसदी गिरकर 25,228.50 पर बंद हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493