आईपीएल : गुजरात लायंस के सामने 159 रन का लक्ष्य (लीड-1)

कोलकाता, 8 मई (आईएएनएस)। शुरुआती झटकों के बाद शाकिब अल हसन (नाबाद 66) और यूसुफ पठान (नाबाद 63) के बीच हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में रविवार को गुजरात लायंस के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा है।

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे लीग के 38वें मैच में कोलकाता ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 158 रन बनाए।

कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फॉर्म में चल रहे कप्तान गौतम गंभीर (5) 15 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। एक गेंद बाद मनीष पांडे भी बिना खाता खोले आउट हो गए। दोनों बल्लेबाजों को प्रवीण कुमार ने आउट किया।

इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला रुका नहीं और टीम ने 24 रन तक आते-आते अपने चार विकेट गंवा दिए। रोबिन उथप्पा (14) और सूर्यकुमार यादव (4) डग आउट में पहुंच चुके थे।

कोलकाता की टीम संकट में थी और मैदान पर पिछले मैच के हीरो पठान और शकिब थे। दोनों ने मोर्चा संभाला और धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। इन दोनों ने इसके बाद कोई विकेट नहीं गिरने दिया।

पठान और शाकिब ने पांचवें विकेट के लिए 134 रनों की नाबाद शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। विकेट पर जमने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरे।

पठान और शाकिब ने 14.1 ओवर में 9.45 की औसत से रन जोड़े। पठान ने अपनी पारी में 41 गेंदें खेलते हुए सात चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, शाकिब ने अपनी पारी में 49 गेंदों का सामना किया और चार चौकों के साथ इतने ही छक्के लगाए।

धवल कुलकर्णी और ड्वायन स्मिथ ने एक-एक विकेट लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493