प्रमुख उद्योगों की विकास दर 3 फीसदी

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। प्रमुख आठ उद्योगों की विकास दर जून में घटकर तीन फीसदी रह गई, जो एक महीने पहले 4.4 फीसदी थी।

जून 2014 में यह दर 8.7 फीसदी दर्ज की गई थी।

आठ प्रमुख उद्योगों को औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 38 फीसदी योगदान रहता है। इन उद्योगों में शामिल हैं बिजली, इस्पात, रिफायनरी, कच्चे तेल, कोयला, सीमेंट, ऊर्वरक और प्राकृतिक गैस।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, अप्रैल से जून की अवधि में आठ प्रमुख उद्योगों की कुल विकास दर 2.4 फीसदी रही, जो अप्रैल से मई के दौरान 2.1 फीसदी थी और 2014-15 की अप्रैल-जून अवधि में छह फीसदी रही थी।

आलोच्य अवधि में बिजली उत्पादन 0.2 फीसदी बढ़ा।

इस्पात उत्पादन इस दौरान 4.9 फीसदी बढ़ा और रिफायनरी उत्पादों का उत्पादन 7.5 फीसदी बढ़ा।

इस दौरान कच्चे तेल का उत्पादन 0.7 फीसदी कम रहा।

जून में कोयला उत्पादन 6.3 फीसदी और सीमेंट उत्पादन 2.6 फीसदी बढ़ा।

ऊर्वरक उत्पादन 5.8 फीसदी बढ़ा, लेकिन प्राकृतिक गैस उत्पादन 5.9 फीसदी कम रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493