लीबिया में अगवा 4 में से 2 भारतीय रिहा

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। सीरिया के सिर्ते में अगवा चार में से दो भारतीयों को छुड़ा लिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, “लीबिया में चार भारतीयों का अपहरण किया गया। मैं इस बात से खुश हूं कि हम उनमें से दो नागरिकों -लक्ष्मीकांत तथा विजय- को छुड़ाने में सफल हुए हैं।”

छुड़ाए गए दोनों लोगों में एक रायचूर का निवासी है, जबकि दूसरा बेंगलुरू का।

लीबिया के सिर्ते में चार लोगों को अगवा किया गया था, जिनमें से तीन वहां व्याख्याता के तौर पर काम करते हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि त्रिपोली में भारतीय मिशन को 29 जुलाई को रात 11 बजे जानकारी मिली कि त्रिपोली व ट्यूनिश के रास्ते भारत लौट रहे चार भारतीयों को सिर्ते से 50 किलोमीटर दूर एक चेक नाके पर अगवा कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493