मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रमुख ब्याज दरों में कटौती के साथ ही मुनाफा वसूली और वैल्यू निवेश के कारण मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।
प्रमुख सूचकांक पहले ही तेजी पर खुले थे, जिसके बाद आरबीआई द्वारा 25 आधार अंकों की कटौती के बाद उसमें और भी तेजी देखी गई।
आरबीआई के इस फैसले के बाद रेपो दर घटकर 6.25 फीसदी और रिवर्स रेपो दर घटकर 5.75 फीसदी हो गया है।
सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए और तेल और गैस, बैंकिंग और मेटल के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 51 प्रमुख शेयरों का सूचकांक 31.05 अंकों या 0.36 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 8,769.15 पर बंद हुए
वहीं, सेंसेक्स का 30 प्रमुख शेयरों का सूचकांक 28,377.64 अंक पर खुला था जो 28,334.55 अंक पर बंद हुआ। इसमें 91.26 अंकों या 0.32 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। सोमवार को यह 28,243.29 अंकों पर बंद हुआ था।
मंगलवार के कारोबार में सेंसक्स ने 28,404.70 अंकों के ऊपरी और 28,242.25 के निचले स्तर को छुआ। वहीं, कुल 1,684 शेयरों में तेजी और 1,151 में गिरावट देखी गई।
dharmpath.com dharmpath