हुगली नदी में नौसेना की नौका में आग

कोलकाता, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय सेना द्वारा हुगली नदी में गश्त में इस्तेमाल की जाने वाली एक तीव्र रफ्तार नौका में सुबह आग लग गई।

रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, “नौसेना द्वारा नदी में गश्त के लिए दो स्पीट बोट भेजी गई थी, इनमें से एक नौका मध्य कोलकाता में गंगा नदी के बाबूघाट पर लंगर डाले हुए थी। इस नौका का नियमित रखरखाव की प्रक्रिया चल रही थी, और उसी दौरान इसमें आग लग गई।”

उन्होंने कहा, “चूंकि सिर्फ गश्त के दौरान ही नौसेना के अधिकारी नौका पर होते हैं, लिहाजा कोई भी नौसेना अधिकारी दुर्घटना के समय नौका पर नहीं था।”

अधिकारियों ने कहा कि पोत के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है।

उन्होंने कहा, “अंतरिम अवधि के लिए, हमें नदी में गश्त के लिए कुछ अस्थायी व्यवस्था करनी होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493