प्रमुख 3 उद्योग संघों के मुखिया कोलकाता से

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। देश के तीन प्रमुख उद्योग संघों के वर्तमान निर्वाचित प्रमुख कोलकाता स्थित कंपनियों के प्रमुख हैं। यह यूं तो एक संयोग है, लेकिन कोलकाता के लिए एक अवसर भी है।

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। देश के तीन प्रमुख उद्योग संघों के वर्तमान निर्वाचित प्रमुख कोलकाता स्थित कंपनियों के प्रमुख हैं। यह यूं तो एक संयोग है, लेकिन कोलकाता के लिए एक अवसर भी है।

एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसोचैम) के प्रमुख सुनील कनोरिया गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी श्री (एसआरईआई) के उपाध्यक्ष हैं। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के प्रमुख हर्षवर्धन नेवतिया हैं, जो अंबुजा नेवतिया समूह के अध्यक्ष हैं। भारतीय उद्योग परिसंघ के प्रमुख सुमित मजुमदार ट्रैक्टर्स इंडिया के प्रमुख हैं।

आरपी-संजीव गोयनका समूह के अध्यक्ष और कोलकातावासी संजीव गोयनका ने कहा, “यह सुखद संयोग है कि तीनों उद्योग संघों के प्रमुख कोलकाता के हैं। मेरे खयाल से इससे बंगाल की छवि निवेश अनुकूल राज्य की बनाने में मदद मिलेगी।”

नेवतिया ने आईएएनएस से कहा, “यह सुंदर और सुखद संयोग है। हमलोग राष्ट्रीय उद्योग संघों का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमारा लक्ष्य देश भर के उद्योग के हित को बढ़ावा देना है। लेकिन चूंकि सभी कोलकाता के हैं, इसलिए इस शहर से हमारा एक अलग तरह का लगाव हो गया है।”

एसोचैम के महासचिव डी.एस. रावत ने आईएएनएस से कहा, “कोलकाता के मारवाड़ी कारोबारी हमेशा भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख पदों पर रहे हैं और नवाचार करने वाले उद्यमी के रूप में भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।”

रावत ने कहा, “बहुत सारी कंपनियों के दूसरे राज्यों में स्थानांतरित हो जाने से पश्चिम बंगाल विनिर्माण क्षेत्र में अग्रणी स्थान से पिछड़ गया है। लेकिन निवेश की दृष्टि से स्थिति में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है। इसलिए हमें विश्वास है कि उद्योग संघों के प्रमुख पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत में निवेश के लिए सहायक माहौल बनाने में मदद कर सकते हैं।”

बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक पी. राय ने कहा, “यह एक संयोग है। लेकिन यदि हम इसका कुछ मायने लगाना चाहते हैं, तो हम कह सकते हैं कि बंगाल राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बनाने के लिए तत्पर है।”

भारतीय उद्योग परिसंघ के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, “संघ के अध्यक्ष बिना किसी पूर्वाग्रह के पूरे देश में विकास और निवेश के लिए काम करते हैं। लेकिन यह पश्चिम बंगाल पर निर्भर करता है कि वह उनके पश्चिम बंगाल के होने का किस तरह से लाभ उठाता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493