मर्लन ब्रैंडो पर डॉक्यूमेंटरी मुंबई में दिखाई जाएगी

मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। प्रख्यात हॉलीवुड अभिनेता मर्लन ब्रैंडो के जीवन पर उनके ही शब्दों में बनी डॉक्यूमेंटरी ‘लिसन टू मी मर्लन’ अगले महीने यहां महबूब स्टूडियो में आयोजित होने वाले ‘जॉनी वॉकर द जर्नी’ में दिखाई जाएगी।

एक बयान के मुताबिक, ब्रिटिश फिल्मकार स्टीवन रिले के निर्देशन में बनी डॉक्यूमेंटरी अभिनेता के पूरे जीवन में खुद उनके द्वारा रिकॉर्ड किए गए 200 घंटों के निजी टैप्स से तैयार की गई है।

फिल्म ब्रैंडो के व्यक्तित्व की जटिलताओं और अंतर्विरोधों को उजागर करती है और एक ऐसे व्यक्ति को उजागर करती है जो किसी की भी सोच से अधिक मानवीय और सम्मोहक है।

‘जॉनी वॉकर द जर्नी’ के तीसरे संस्करण में 12 दिसम्बर को जॉर्जियो मोरोडेर, टाइको, एक्सप्लोजन्स इन द स्काय और लियो जैसे कई नामचीन कलाकार और बैंड भी शामिल होंगे।

इस समारोह में कलाकारों के साथ कार्यशालाएं और वार्ताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिसमें वे अपनी प्रेरणादायक यात्राओं के किस्से साझा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493