चेन्नई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता रवि तेजा का कहना है कि उन्हें प्रयोग करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दर्शक उन्हें मौजूदा रूप में ही स्वीकार करते हैं।
रवि ने आईएएनएस से कहा, “ऐसा नहीं है कि मैंने प्रयोग नहीं किया, लेकिन जब भी मैंने ऐसा किया, परिणाम संतोषजनक नहीं रहा। इसलिए मैं ऐसी फिल्मों पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं जो लोगों का मनोरंजन करे। आखिर दर्शकों के प्यार से ही मुझे सफलता मिली है। जब लोग मुझे मेरे काम के लिए पसंद कर रहे हैं तो मुझे नहीं लगता कि किसी तरह का प्रयोग करने की जरूरत है।”
रवि तेजा (47) ने तेलुगू फिल्म ‘बंगाल टाइगर’ के बारे में कहा, “हालांकि इसकी कहानी से बहुत से लोग वाकिफ हैं, लेकिन फिल्म को अलग तरह से बनाया गया है। हमने एक मनोरंजक फिल्म बनाई है और मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि यह आपको निराश नहीं करेगी।”
रवि तेजा ने बताया कि फिल्म की कहानी उन्होंने चार साल पहले सुनी थी।
सम्पत नंदी निर्देशित फिल्म में तमन्ना भाटिया, राशि खन्ना और बमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं।
रवि ने दो तेलुगू फिल्मों के लिए निदेशक वेणु श्री राम और चकरी के साथ हाथ मिलाया है। वर्तमान में ये फिल्में अपने प्रारंभिक चरण में हैं।
dharmpath.com dharmpath