दुबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को अग्रणी मोबाइल कंपनी ओप्पो के साथ चार साल का वैश्विक करार किया।
आईसीसी और ओप्पो के बीच यह अनुबंध 2016 से 2020 तक के लिए किया गया है।
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा, “आईसीसी ओप्पो का अपने साक्षीदार के तौर पर स्वागत करती है। ओप्पो अपने श्रेत्र की अग्रणी कंपनी है और खासकर वहां जहा क्रिकेट आगे बढ़ रहा है।”
उन्होंने आगे कहा, ” ओप्पो की नवीनीकरण में एक खास विशेषता है। जोकि आईसीसी से काफी मेल खाती है। हम मानते हैं कि ओप्पो के साथ साझेदारी के बल पर हम क्रिकेट को और आगे ले जा सकेंगे। हम भविष्य में उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।”
ओप्पो के उपाध्यक्ष और कंपनी के अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल व्यवसाय प्रबंध निदेशक स्काई ली ने अस अवसर पर कहा, “हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट को समर्थन देने के प्रति उत्साहित हैं और हमारी कोशिश क्रिकेट प्रशंसकों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के और करीब लाने की होगी। इस साक्षेदारी से हम अपने उपभोक्ताओं से रिश्ते मजबूत करने में कामयाब होंगे।”
dharmpath.com dharmpath