प्रवासियों का दूसरा जत्था तुर्की पहुंचा

समाचार पत्र ‘सबाह’ के मुताबिक, ये सभी प्रवासी पाकिस्तानी हैं और स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जांच के बाद तुर्की के पश्चिमोत्तर प्रांत के किरकलारेली के शरणार्थी केंद्र में इन्हें रखा जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवासियों को लिए दूसरी नौका शुक्रवार दोपहर तक यहां पहुंचने वाली है। इसके बाद तुर्की में सोमवार से प्रवासियों की कुल संख्या बढ़कर लगभग 350 हो जाएगी। ग्रीस द्वीपों से सोमवार को लगभग 200 पाकिस्तानी और अफगानी प्रवासियों को डिकिली भेजा गया।

गौरतलब है कि पिछले साल ईयू के साथ हुए समझौते के तहत तुर्की सीरियाई सहित सभी प्रवासियों को वापस शरण देगा, जो 20 मार्च के बाद से अवैध तरीके से तुर्की से ग्रीस पहुंचे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493