प्रवासी भारतीय मप्र के विकास में भागीदार बनें : शिवराज

भोपाल, 19 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीयों से राज्य के विकास में भागीदार बनने का आग्रह किया है, क्योंकि नए भारत के निर्माण के लिए नए मध्यप्रदेश का रोड-मैप तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से ‘फ्रेंड्स ऑफ एमपी-यूके चैप्टर’ के लंदन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘फ्रेंड्स ऑफ एमपी’ एक ऐसा मंच है, जो मध्यप्रदेश के विकास का संकल्प लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत के निर्माण के सपने को साकार बनाने में सहयोग देगा।

मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों को बताया कि नए भारत के निर्माण के लिए नए मध्यप्रदेश का रोड-मैप तैयार किया जा रहा है। इसके क्रियान्वयन में प्रवासी भारतीयों का सहयोग प्रगति की गति को कई गुना बढ़ाने में सहायक होगा।

चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से प्रवासी भारतीयों को जानकारी दी कि भारत में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल शहर क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। देश के 100 शहरों में मध्यप्रदेश के 22 शहर विभिन्न केटेगरी में पुरस्कृत किए गए हैं।

वीडियो कांफ्रेंस के दौरान जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव एसके मिश्रा ने भी ‘फ्रेंड्स ऑफ एमपी’ के सदस्यों को बधाई दी और कहा कि सभी सक्रिय होकर मध्यप्रदेश को हर क्षेत्र में अव्वल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493